जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत डिकोस्टा रोड स्थित गणगौर फैक्ट्री में शुक्रवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में धुएं का गुबार फैल गया।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पाने का प्रयास लगातार जारी है। स्थानीय लोग भी राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं।फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन और अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। घटना में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
जमशेदपुर के जुगसलाई डिकोस्टा रोड स्थित गणगौर फैक्ट्री में लगी भीषण आग
byAvinash Sharma
-
0
Comments