जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के बारिगोड़ा कृति मैदान स्थित स्वर्गीय गृधा भूमिज की जमीन को लेकर रविवार को जमकर हंगामा हुआ। विवाद उस समय बढ़ गया जब कथित रूप से जमीन पर अवैध निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगा।जानकारी के अनुसार अवतार सिंह समेत स्थानीय भू-माफियाओं पर आरोप है कि पिंकी देवी, चंद्रप्रकाश शाह और राजेश गुप्ता के सहयोग से विवादित जमीन पर निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही स्वर्गीय गृधा भूमिज की बेटियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।ग्रामीणों ने निर्माण कार्य का विरोध करते हुए निर्माणाधीन दीवार को ध्वस्त कर दिया। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में निर्माण कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि बिना उचित जांच के विवादित जमीन पर निर्माण कराया जा रहा था, जिसका वे लगातार विरोध कर रहे थे।ग्रामीणों ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुए है।
jamshedpur : परसुडीह में जमीन विवाद को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी
byAvinash
-
0
Comments