“नदियां सिर्फ जलधाराएं नहीं, हमारे जीवन का आधार हैं” — राज्यपाल संतोष गंगवार

लोहरदगा:
लोहरदगा के चूल्हापानी में आयोजित देवनद-दामोदर महोत्सव 2026 में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि नदियां केवल जलधाराएं नहीं बल्कि हमारी आस्था, संस्कृति और जीवन का आधार हैं। उन्होंने दामोदर नदी को झारखंड की जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण और स्वच्छता को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के बिना सतत विकास संभव नहीं है। उन्होंने लोगों से नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने और जल संरक्षण के प्रति जागरूक होने की अपील की।

महोत्सव की अध्यक्षता कर रहे सरयू राय ने कहा कि वर्ष 2004 में शुरू हुआ “दामोदर बचाओ आंदोलन” अब अपने लक्ष्य की ओर सफलतापूर्वक बढ़ चुका है। उन्होंने दावा किया कि लगातार प्रयासों से दामोदर नदी अब लगभग 95 प्रतिशत तक स्वच्छ हो चुकी है।

वहीं युगांतर भारती के अध्यक्ष अंशुल शरण ने कहा कि राज्यपाल के चूल्हापानी आगमन से इस क्षेत्र के प्राकृतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व को नई पहचान मिलेगी। इससे क्षेत्र में सड़क, पर्यटन, पेयजल, शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने