जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से प्रदेश के 30 सांगठनिक जिलों के लिए जिला प्रभारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई है। इसी क्रम में पूर्वी सिंहभूम जिला के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार को जिला प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में हुई इस नियुक्ति को संगठनात्मक मजबूती की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नई जिम्मेदारी मिलने पर दिनेश कुमार ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है। वे पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा की नीतियों एवं जनकल्याणकारी विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ करेंगे।
दिनेश Kumar ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं प्रदेश संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Comments