चाईबासा: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर 23 से 27 जून तक आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के तहत पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक एसोसिएशन के तत्वावधान में कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। तीन दिवसीय कराटे प्रतियोगिता का समापन स्थानीय संत जेवियर स्कूल चाईबासा के ऑडिटोरियम हॉल में हुआ। प्रतियोगिता में लगभग 100 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के लिए काता और कुमीते स्पर्धाएं आयोजित की गईं। विजेता खिलाड़ियों को संत जेवियर स्कूल के प्रधानाध्यापक सह डायरेक्टर फादर यूजिन एक्का, जेकेए इंडिया झारखंड के उपाध्यक्ष मोहम्मद इरशाद अली, पश्चिमी सिंहभूम ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष दीपक पासवान, संत जेवियर स्कूल के वरिष्ठ शिक्षक संजू सर एवं राकेश तिग्गा ने प्रमाण पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया।प्रतियोगिता की जानकारी स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ वेस्ट सिंहभूम के अध्यक्ष सह जेकेए इंडिया झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि 27 जून को चक्रधरपुर में ताइक्वांडो प्रतियोगिता के साथ खेलकूद कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा।कराटे प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:अंडर-14 बालक काता:गोल्ड - अमन तीयू, सिल्वर - विजय सिंह कोड़ा, ब्रोंज - अंगद रजक।अंडर-14 बालिका काता:गोल्ड - सुप्रिया कुमारी, सिल्वर - एंजेल सरदार, ब्रोंज - प्रज्ञा कुमारी।अंडर-14 बालिका कुमीते +40 किग्रा:गोल्ड - समृद्धि जारीका, सिल्वर - लक्ष्मी हेंब्रम, ब्रोंज - सिमरन सिदू एवं प्रियंका कारवा।अंडर-14 बालिका कुमीते -40 किग्रा:गोल्ड - नंदिनी मछुवा, सिल्वर - एंजेल सरदार, ब्रोंज - तनुजा मछुवा एवं आफशीन फातिमा।अंडर-14 बालक कुमीते +40 किग्रा:गोल्ड - अंश मछुआ, सिल्वर - समर सिंह कुंटिया, ब्रोंज - आर्यन राज यादव एवं रिमील कालुंडिया।अंडर-14 बालक कुमीते -40 किग्रा:गोल्ड - आयन तीयू, सिल्वर - अमन तीयू, ब्रोंज - अंगद रजक एवं अंकित विश्वकर्मा।अंडर-17 बालिका काता:गोल्ड - स्नेहा सोय, सिल्वर - मिष्का सवैया, ब्रोंज - श्रेयसी कुंकल।अंडर-17 बालक काता:गोल्ड - आयुष सरदार, सिल्वर - श्याम पिंगुवा, ब्रोंज - यश कुजूर।अंडर-17 बालिका कुमीते:गोल्ड - श्रेयसी कुंकल, सिल्वर - डोली सवैया, ब्रोंज - स्नेहा सोय एवं मिष्का सवैया।अंडर-17 बालक कुमीते:गोल्ड - आयुष सरदार, सिल्वर - गौतम सुरीन, ब्रोंज - यश कुजूर एवं जीत बलराज तांती।अंडर-19 बालिका काता:गोल्ड - भावनी कुमारी, सिल्वर - जुशीना तुबिद, ब्रोंज - अंतरा कुमारी।अंडर-19 बालिका कुमीते:गोल्ड - भावनी कुमारी, सिल्वर - अंतरा कुमारी, ब्रोंज - जुशीना तुबिद।
Tags
चाईबासा
Comments