टाटा-रांची एनएच पर भीषण सड़क हादसा, विक्टोरिया पैलेस के पास युवक की दर्दनाक मौत; जांच में जुटी पुलिस


जमशेदपुर: टाटा-रांची नेशनल हाईवे पर विक्टोरिया पैलेस के आगे हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जुट गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने के साथ-साथ मृतक की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Comments

और नया पुराने