*प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर गोपालपुर में विशेष पूजा-अर्चना, राष्ट्र की समृद्धि की कामना*

चाईबासा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर कराईकेला मंडल अंतर्गत गोपालपुर गांव स्थित जयरा माई स्थल पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक आदिवासी रीति-रिवाजों के अनुसार ग्राम पुजारी द्वारा पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन तथा देश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की गई।कार्यक्रम में पूर्व सांसद गीता कोड़ा,

 पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, मंडल अध्यक्ष सुशील मंडल, विजय गागराई, तीर्थ जमुदा, अमरेश प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने, उनकी जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने तथा जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े स्मारकों और संग्रहालयों की स्थापना जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं।पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और गौरव को राष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य किया है। उनके नेतृत्व में आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आवास और रोजगार के अवसरों का विस्तार हुआ है।पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कहा कि झारखंड को रेलवे, सड़क, पेयजल और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को राष्ट्रीय सम्मान देकर आदिवासी समाज का गौरव बढ़ाया गया है।भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष का कार्यकाल सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तेजी से आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने जयरा माई से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की।

Comments

और नया पुराने