गर्मनाला में सीमेंट लोडर की चपेट में आया बाइक सवार, गंभीर रूप से घायल


जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गर्मनाला में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि सीमेंट लोडर वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हो गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।फिलहाल घायल बाइक सवार की पहचान और उसकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Comments

और नया पुराने