विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे, 12 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा


जमशेदपुर: शहर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन का मुख्य विषय "12 साल विश्वास के, विकास के और जन कल्याण के" रखा गया, जिसके माध्यम से केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यों, उपलब्धियों और जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देते हुए देश के प्रत्येक वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा, जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़े और उसे सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।सम्मेलन में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, आधारभूत संरचना के विकास, गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, किसानों के हित में किए गए कार्यों तथा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में उठाए गए कदमों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विकसित भारत के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता को भी महत्वपूर्ण बताया गया।इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए तथा सरकार की योजनाओं के जमीनी प्रभाव और उनके सकारात्मक परिणामों पर चर्चा की।आयोजन के माध्यम से केंद्र सरकार की विकास योजनाओं और आम लोगों तक पहुंचे उनके प्रभाव को रेखांकित करते हुए विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने