जमशेदपुर: सिधगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर जोन नंबर-10, आजाद पथ, बारीडीह बस्ती स्थित टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज के समीप रविवार शाम करीब 5:30 बजे दो अज्ञात अपराधियों ने दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार, दोनों अपराधी लाल रंग की बिना नंबर प्लेट वाली R15 बाइक से पहुंचे। करीब 10 मिनट तक इलाके की रेकी करने के बाद वे किराना सामान खरीदने के बहाने गायत्री चंद्रा की किराना दुकान पर पहुंचे। जैसे ही महिला सामान देने लगी, एक बदमाश ने उनके गले से करीब 17 ग्राम की सोने की चेन झपट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी तेज रफ्तार से बारीडीह गोलचक्कर की ओर भाग निकले और वहां से फरार हो गए।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।
सूचना मिलते ही सिधगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है तथा फरार अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments