कपाली में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, दो युवक घायल; नशे की हालत मे स्कूर्पियो गाडी को ट्रक में मारा धक्का


सरायकेला-खरसावां: जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित डोबो पार्किंग के समीप रविवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार दो युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।जानकारी के अनुसार, काले रंग की स्कॉर्पियो (JH05DH-5451) में चार से पांच युवक सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन में मौजूद कुछ युवक नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार के कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।घटना की सूचना मिलते ही कपाली ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।प्राथमिक जांच में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि स्कॉर्पियो किसी अन्य वाहन से टकराई थी या सड़क किनारे किसी वस्तु से। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा वाहन का भी निरीक्षण किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए सड़क सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है।

Comments

और नया पुराने