चांडिल रोजगार शिविर में 37 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट, युवाओं को मिले निजी क्षेत्र में नौकरी के अवसरसरायकेला-खरसावाँ


Saraikela : जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर, चांडिल में आयोजित एक दिवसीय रोजगार शिविर के माध्यम से विभिन्न पदों के लिए कुल 37 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।
शुक्रवार को आयोजित इस रोजगार शिविर में पूर्णिमा नेत्रालय, टैलेंटनेक्सा सर्विसेज लिमिटेड और युवा शक्ति फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इस दौरान रूरल मार्केटिंग मैनेजर, एमआईजी वेल्डर, गैस वेल्डर, फिटर, फैब्रिकेटर, प्लाज्मा सीएनसी रोबो ऑपरेटर, वीएमसी, एचएमसी ऑपरेटर और ट्रेनी सहित कई पदों के लिए उम्मीदवारों का मूल्यांकन किया गया।
जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो ने बताया कि प्रारंभिक चयन प्रक्रिया के बाद 37 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।
उन्होंने कहा कि नियोजनालय द्वारा समय-समय पर रोजगार शिविर और रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जा सकें। साथ ही उन्होंने युवाओं से नियोजनालय में पंजीकरण कराने और भविष्य में आयोजित होने वाले रोजगार शिविरों में भाग लेने की अपील की।
जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि नियोजनालय के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सभी रोजगार सेवाएं एवं रोजगार शिविर पूरी तरह निःशुल्क हैं।
रोजगार शिविर के सफल आयोजन में जिला नियोजन पदाधिकारी आलोक कुमार टोपनो, मॉडल कैरियर सेंटर के वाईपी रवि प्रकाश सिंह, सुरेंद्र रजक, प्रितोष कुमार एवं अन्य कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments

और नया पुराने