जमशेदपुर में ऑटो किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव, ₹5 तक बढ़ सकती है नई दरें


जमशेदपुर: शहर में ऑटो किराया जल्द बढ़ सकता है। डीजल और CNG की बढ़ती कीमतों के चलते शिक्षित बेरोजगार टेम्पो चालक-संचालक संघ ने विभिन्न रूटों पर ₹5 तक किराया बढ़ाने का प्रस्ताव उपायुक्त को सौंपा है।संघ के अनुसार ईंधन की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी और लगातार बढ़ती महंगाई के कारण पुराने किराए पर ऑटो चलाना मुश्किल हो गया है। संगठन का कहना है कि अंतिम बार किराया वर्ष 2021 में संशोधित किया गया था।साकची–भालुबासा/सिदगोड़ा: ₹10 → ₹15साकची–बारीडीह: ₹15 → ₹20साकची–मानगो: ₹10 → ₹15साकची–बिष्टुपुर: ₹10 → ₹15साकची–रेलवे स्टेशन: ₹20 (यथावत)साकची–जुगसलाई: ₹20 → ₹25संघ ने उपायुक्त, जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) और यातायात विभाग को ज्ञापन सौंपकर प्रस्तावित नई किराया दरों को स्वीकृति देने की मांग की है।एक ओर जहां पुलिस की कार्रवाई से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती दिख रही है, वहीं दूसरी ओर महंगाई के दबाव में ऑटो चालकों ने किराया बढ़ाने की मांग उठाई है, जिससे आम यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है।

Comments

और नया पुराने