जमशेदपुर: दिनांक 26.05.2026 को साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत साकची बाजार से 3 वर्षीय बच्ची के चोरी होने की घटना का पुलिस ने त्वरित उद्भेदन कर लिया है।वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही चोरी गई बच्ची को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।पुलिस के अनुसार, घटना के बाद तुरंत जांच टीम गठित की गई थी, जिसने तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।
दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का कोई संगठित गिरोह से संबंध है या नहीं।
Comments