जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन पब एंड बार में शनिवार रात हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल हिमांशु सिंह की सोमवार शाम करीब 7 बजे टीएमएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। हिमांशु की मौत के बाद मामला अब हत्या में तब्दील हो गया है। वहीं, दूसरे घायल प्रत्यूष का इलाज जारी है।
इस मामले में बिष्टुपुर थाना में बार मालिक एवं भाजपा नेता नीरज सिंह, सह-मालिक विजय कुमार समेत 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के दिन ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पास से घटना में प्रयुक्त चापड़ भी बरामद किया था। हालांकि, बार के दोनों मालिक अब भी फरार बताए जा रहे हैं।
घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं। वीडियो में पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों द्वारा हमला किए जाने का दृश्य सामने आया है। मामले को लेकर पुलिस की भूमिका की भी जांच की मांग उठ रही है।पुलिस ने बताया है कि मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। हिमांशु की मौत के बाद पुलिस अब संबंधित धाराओं में संशोधन कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
Tags
जमशेदपुर
Comments