*अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर चाईबासा में क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता आयोजित, 96 खिलाड़ियों ने लिया भाग*


चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला ओलंपिक संघ एवं झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम परिसर में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल 66 पुरुष एवं 30 महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।लगभग 8 किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ में पुरुष वर्ग में मांगु ईचागुटू ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं भीमो चन्दन दूसरे, बिंदराय पुरती तीसरे, सेलाय सुण्डी चौथे और मथियस सुण्डी पांचवें स्थान पर रहे।महिला वर्ग में प्रतिका महतो ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पिंकी देवगम दूसरे, शीला बानरा तीसरे, सोनामुनी लागुरी चौथे और प्रीति तियु पांचवें स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिता के विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, जिला खेल पदाधिकारी मरकस हेम्ब्रम, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष नितिन प्रकाश एवं महासचिव अजय कुमार नायक ने नगद राशि, ट्रॉफी, टी-शर्ट और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में तकनीकी पदाधिकारी कश्मीर कान्डेयांग, अर्जुन महाकुड़, दीपक पासवान, राजू बिरूवा, संजीव कुमार बाहंदा, नरेन्द्र बारी, मानकी कुदादा, बैगो पुरती, गुरूचरण कुदादा, संगीता पाट पिंगुवा, शुभदिया बानरा एवं मुकुंद बानरा ने अहम भूमिका निभाई।अलग-अलग तिथियों में होंगी अन्य प्रतियोगिताएंअंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर जिला ओलंपिक संघ की ओर से अन्य खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा।23 जून - क्रॉस कंट्री रेस, चाईबासा25 जून - बॉक्सिंग प्रतियोगिता, चक्रधरपुर26 जून - कराटे प्रतियोगिता, चाईबासा27 जून - जिम्नास्टिक एवं ताइक्वांडो प्रतियोगिता, चक्रधरपुर27 जून को ताइक्वांडो प्रतियोगिता स्थल पर ही समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

Comments

और नया पुराने