सूरत में युवक की संदिग्ध मौत, आरआईटी में शव रख परिजनों का धरना


सूरत में साजू केशरी की संदिग्ध मौत के बाद आरआईटी में बवाल, शव के साथ धरने पर बैठे परिजन; मुआवजा और नौकरी की मांग, कंपनी प्रबंधन ने साधी चुप्पीन्यूज़ पोर्टल कॉपी:आदित्यपुर: जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी 32 वर्षीय साजू केशरी की गुजरात के सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सरायकेला-खरसावां जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र में हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गुरुवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को एंबुलेंस में रखकर आरआईटी स्थित बोल बम पेट्रोलियम प्रोडक्ट कंपनी के बाहर धरना शुरू कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार साजू केशरी सूरत की जेके पेट्रोलियम कंपनी में कार्यरत थे। 22 जून की रात करीब 8 बजे वह कंपनी के क्वार्टर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटके मिले थे। घटना के बाद शव को उनके पैतृक गांव लाया गया, जहां से परिजन सीधे बोल बम पेट्रोलियम कंपनी पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया।परिजनों का आरोप है कि साजू को इसी कंपनी के माध्यम से सूरत भेजा गया था। उनका कहना है कि मृतक परिवार का मुख्य कमाने वाला सदस्य था, इसलिए कंपनी प्रबंधन परिवार को उचित मुआवजा दे तथा एक आश्रित को नौकरी उपलब्ध कराए।धरनारत परिजनों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा और आंदोलन जारी रहेगा।इस मामले में कंपनी प्रबंधन का पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन बोल बम पेट्रोलियम के प्रबंधक ने किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।धरना स्थल पर झामुमो नगर सचिव कृष्णा महतो, उपाध्यक्ष राजेश लाहा, बहादुर किस्कू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने परिजनों की मांगों का समर्थन करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की।फिलहाल कंपनी गेट के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। आरआईटी थाना पुलिस मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Comments

और नया पुराने