जमशेदपुर के ग्वाला बस्ती में दर्दनाक हादसा, इन्वर्टर ब्लास्ट होने के बाद करंट की चपेट में आए टाटा मोटर्स कर्मचारी चंद्रभान सिंह की मौतजमशेदपुर: टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्वाला बस्ती में करंट लगने से टाटा मोटर्स के एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गुरुवार को पुलिस टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान चंद्रभान सिंह (40) के रूप में हुई है, जो टाटा मोटर्स के ईआरसी (ERC) विभाग में कार्यरत थे। बताया जाता है कि बुधवार को बी-शिफ्ट की ड्यूटी पूरी कर वे अपने घर लौटे थे। घर पर इन्वर्टर खराब था, जिसे वे स्वयं ठीक करने का प्रयास कर रहे थे।इसी दौरान अचानक इन्वर्टर में ब्लास्ट हो गया और चंद्रभान सिंह करंट की चपेट में आ गए। घटना के बाद परिजन उन्हें आनन-फानन में रात करीब 11:30 बजे टाटा मोटर्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
Tags
जमशेदपुर
Comments