धालभूमगढ़: प्रखंड कार्यालय धालभूमगढ़ में बुधवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) बबली कुमारी की अध्यक्षता में 'विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) 2026' को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 52 बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) शामिल हुए।बैठक का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को प्रभावी ढंग से संचालित करना तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करना था। इस अवसर पर BDO बबली कुमारी ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ अपने कार्यों का निष्पादन करें।उन्होंने कहा कि मतदाता सूची का शुद्ध और अद्यतन होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है। इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए और त्रुटियों का समय पर सुधार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक के दौरान मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, आवेदन प्रक्रिया तथा पुनरीक्षण कार्यों की विस्तृत जानकारी भी दी गई। साथ ही बीएलओ की जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई।इस अवसर पर सतदल गिरी, प्रणब महतो, अर्जुन चंद्र हांसदा, धीरेन पाल, विनोद चौबे, मदन मंडल, असित राय, रंजन सिंह देव, निरोधबरन पात्रा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्रतिभागियों ने पुनरीक्षण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अपने सुझाव भी साझा किए।
Tags
DHALBHUMGADH
Comments