जमशेदपुर: शहर के जुबली पार्क रोड पर सोमवार को एक हिट एंड रन की घटना सामने आई, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने स्कूटी चला रही एक युवती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया, जबकि घायल युवती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल युवती की पहचान कदमा निवासी सपना के रूप में हुई है।
दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मानवता का परिचय देते हुए राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही एसआरटी (SRT) टीम भी मौके पर पहुंची और घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका उपचार जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक काफी तेज गति में थी और टक्कर मारने के बाद चालक बिना रुके मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार बाइक चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हिट एंड रन की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
Tags
जमशेदपुर
Comments