आदित्यपुर पुराना पुलिया के पास पुलिस की नई रणनीति, चेकिंग से बचने वालों पर कसा शिकंजा


आदित्यपुर : आदित्यपुर पुराना पुलिया के समीप वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने एक नई रणनीति अपनाते हुए चेकिंग से बचने का प्रयास करने वाले वाहन चालकों पर शिकंजा कस दिया। जानकारी के अनुसार, पुलिस को पता चला कि कई लोग मुख्य चेकिंग पॉइंट से पहले ही बाईं ओर बने कच्चे रास्ते का उपयोग कर नदी किनारे होते हुए पटियाला बार के पास से निकल जा रहे थे, ताकि जांच से बच सकें।इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसी कच्चे रास्ते पर एक अतिरिक्त चेकिंग पॉइंट स्थापित कर दिया। इसके बाद जांच से बचने की कोशिश कर रहे कई वाहन चालकों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई।पुलिस की इस सक्रियता को लेकर स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों का कहना है कि जिस तत्परता और रणनीति के साथ पुलिस ने चेकिंग से बचने वाले रास्ते की पहचान कर वहां नया जांच केंद्र स्थापित किया, उसी प्रकार यदि क्षेत्र में बढ़ती चोरी, छिनतई, नशाखोरी और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर भी लगातार निगरानी रखी जाए तो आम नागरिकों को काफी राहत मिल सकती है।हालांकि पुलिस का कहना है कि वाहन जांच अभियान सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

Comments

और नया पुराने