साकची सब्जी मंडी में महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, पुलिस जांच में जुटी


जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित बसंत टॉकीज के समीप सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान एक महिला डॉक्टर का करीब ढाई लाख रुपये मूल्य का सोने का आभूषण गायब हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने साकची थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।जानकारी के अनुसार, मानगो निवासी डॉ. आरती ने हाल ही में एक ज्वेलरी दुकान से लगभग ढाई लाख रुपये का सोने का आभूषण खरीदा था। सोमवार को वह अपनी कार से साकची सब्जी मंडी पहुंचीं। बताया जाता है कि कार पार्क करने के बाद वह पर्स से पैसे निकालकर सब्जियां खरीद रही थीं। इसी दौरान उनका सोने का आभूषण कहीं गिर गया या फिर लापता हो गया।कुछ समय बाद जब उन्होंने आभूषण की तलाश की तो वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की तथा सब्जी विक्रेताओं और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन आभूषण का कोई सुराग नहीं मिल सका।पीड़िता ने अपनी शिकायत में दो सब्जी विक्रेताओं पर संदेह व्यक्त किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा।साकची थाना पुलिस ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। साथ ही स्थानीय दुकानदारों एवं संभावित प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।हेडिंग:साकची सब्जी मंडी में खरीदारी के दौरान महिला डॉक्टर का ढाई लाख का सोने का आभूषण गायब, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Comments

और नया पुराने