चाईबासा: झारखंड सरकार के पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निर्देशानुसार राज्यभर में 10 जून 2026 से 26 जून 2026 तक नशीले एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा में विभिन्न नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।अभियान के तहत जिला स्तरीय क्रॉस कंट्री दौड़, कबड्डी, रस्सा-कस्सी, पेंटिंग, भाषण और निबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और आम लोगों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।क्रॉस कंट्री दौड़ बालक वर्ग के परिणाम:प्रथम स्थान मांगु इचागुटु, द्वितीय भीमो चंदन, तृतीय सनी कोराह, चतुर्थ बिंदराय पूर्ति, पंचम कैलाश हेम्ब्रम और छठे स्थान पर सिरका आल्दा रहे।बालिका वर्ग में:प्रथम प्रतिका महतो, द्वितीय सानिया जामुदा, तृतीय पूजा महतो, चतुर्थ पिंकी देवगम, पंचम शीला बनरा और छठे स्थान पर गुरुबारी बोइपाई रहीं।रस्सा-कस्सी प्रतियोगिता (बालक वर्ग):विजेता फुटबॉल सेंटर चक्रधरपुर और उपविजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर कुमारडुंगी रहा।कबड्डी प्रतियोगिता:बालक वर्ग में विजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर और उपविजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर कुमारडुंगी रहा।
वहीं बालिका वर्ग में भी विजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर और उपविजेता आवासीय फुटबॉल सेंटर कुमारडुंगी रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टूटी और जिला खेल पदाधिकारी मारकस हेम्ब्रम ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान नशा मुक्ति शपथ ग्रहण और हस्ताक्षर अभियान का भी आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि युवाओं को नशे से बचाकर उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना जरूरी है।कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी खेल केंद्रों के प्रशिक्षकों एवं सचिवों, जिला ओलंपिक संघ और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags
चाईबासा
Comments