*सोनपोखरी गांव में मिले बम को सेना की बीडीएस टीम ने किया नष्ट, ग्रामीण सुरक्षित*


चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनपोखरी के मुंडा टोला में 23 जून 2026 को मिले विस्फोटक जैसे बम को शुक्रवार 26 जून को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, सोनपोखरी गांव में मिले इस संदिग्ध विस्फोटक की लंबाई करीब 56 सेंटीमीटर, व्यास 42.5 सेंटीमीटर और वजन लगभग 20 से 25 किलोग्राम था। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने उसे सुरक्षित स्थान पर घेराबंदी कर रखा था।पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर 26 जून को अपर पुलिस अधीक्षक चाईबासा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर, थाना प्रभारी मनोहरपुर, अंचलाधिकारी मनोहरपुर, मुखिया और ग्राम प्रधान की मौजूदगी में भारतीय सेना की बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) टीम ने मौके पर पहुंचकर विस्फोटक को सफलतापूर्वक विनष्ट किया।इस कार्रवाई के दौरान किसी भी ग्रामीण की जान-माल की क्षति नहीं हुई और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

Comments

और नया पुराने