जमशेदपुर: साकची थाना क्षेत्र के बंगाल क्लब रोड स्थित अभिषेक जुबली चाय दुकान के पास 19 जून की रात हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना में प्रयुक्त देशी पिस्टल, मैगजीन और खोखा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 की रात करीब 10 बजे अज्ञात अपराधी द्वारा फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। इस संबंध में साकची थाना कांड संख्या 49/2026 के तहत धारा 109/308(4) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटनास्थल से पुलिस को 7.65 एमएम का एक खोखा भी बरामद हुआ था।घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में तथा पुलिस उपाधीक्षक (नगर) की निगरानी में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। तकनीकी एवं गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने 21 जून को मामले में संलिप्त अपराधी विपिन शुक्ला (28 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बंगाल क्लब रोड के दुकानदारों को डराने-धमकाने और रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से उसने फायरिंग की थी। घटना के बाद वह लगातार पुलिस से बचने के लिए छिपता फिर रहा था और उत्तर प्रदेश के भदोही स्थित अपने पैतृक गांव भागने की तैयारी में था। इसी दौरान मानगो बस स्टैंड जाने के क्रम में हाथीघोड़ा मंदिर के पास पुलिस ने उसे धर दबोचा।आरोपी की निशानदेही पर स्वर्णरेखा नदी किनारे झाड़ियों से घटना में प्रयुक्त एक देशी पिस्टल और मैगजीन बरामद की गई। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है।बरामद सामानएक देशी पिस्टलएक मैगजीन7.65 एमएम का एक खोखागिरफ्तार आरोपीविपिन शुक्ला (28 वर्ष), निवासी टुईलाडुंगरी, गोलमुरी थाना क्षेत्र, जमशेदपुर। उसका स्थायी पता उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सेवापुर गांव में है।पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को जमशेदपुर पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, जिससे शहर में रंगदारी और अपराध पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
Tags
जमशेदपुर क्राइम
Comments