चाईबासा: शहर के बांधपाड़ा निवासी एवं वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का सोमवार सुबह जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही चाईबासा और आसपास के क्षेत्रों में शोक का माहौल है।भवतोष राय लंबे समय से विधिक क्षेत्र से जुड़े हुए थे। अपनी सादगी, सौम्य व्यवहार और मिलनसार स्वभाव के कारण उन्होंने लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनके निधन को अधिवक्ता समुदाय और शहरवासियों ने बड़ी क्षति बताया है।वे अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके बड़े पुत्र पार्थ सारथी राय शिक्षक हैं, जबकि छोटे पुत्र सव्यसाची राय अधिवक्ता हैं। उनकी पुत्रवधू उपमा राय चाईबासा नगर परिषद की वार्ड पार्षद हैं।परिजनों के अनुसार, भवतोष राय का अंतिम संस्कार सोमवार को चाईबासा स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा।
*वरिष्ठ दलील लेखक भवतोष राय का निधन, चाईबासा में आज होगा अंतिम संस्कार*
byAvinash Sharma
-
0
Comments