जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) जमशेदपुर महानगर की जिला बैठक जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विहिप झारखंड प्रांत के संगठन मंत्री चितरंजन जी विशेष रूप से रांची से पहुंचकर शामिल हुए और संगठन की आगामी गतिविधियों एवं विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।बैठक को संबोधित करते हुए चितरंजन जी ने संगठन को मजबूत बनाने, सभी नगरों एवं प्रखंडों में समितियों का गठन पूर्ण करने तथा कार्यकर्ताओं के गुणात्मक विकास के लिए नियमित अभ्यास वर्ग आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और वैचारिक प्रशिक्षण पर निर्भर करती है।जिला मंत्री चंद्रिका जी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 8 जुलाई से 14 जुलाई तक बजरंग दल के नेतृत्व में पूरे जमशेदपुर में सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि 17 एवं 18 जुलाई को लोहरदगा में आयोजित होने वाली विहिप की प्रांतीय बैठक में जमशेदपुर महानगर समिति के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। वहीं अगस्त माह में 8 अगस्त से 15 अगस्त के बीच बजरंग दल के नेतृत्व में जिला स्तर पर ‘रन फॉर हेल्थ’ एवं ‘रन फॉर वंदे मातरम्’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में प्रांत मातृशक्ति सत्संग टोली प्रमुख कुंती भारती, प्रांत मातृशक्ति बाल संस्कार केंद्र प्रमुख सविता सिंह, विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला उपाध्यक्ष गोपीराव राव, सह मंत्री भोला लोहार एवं उत्तम कुमार दास, बजरंग दल संयोजक चंदन दास, प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक वर्मा, सेवा प्रमुख जीतेंद्र प्रमाणिक, सह प्रमुख संतोष वर्मा, सत्संग प्रमुख रितेश ओझा, मानगो प्रखंड अध्यक्ष दिलीप श्रीवास्तव, जुगसलाई प्रखंड अध्यक्ष अमित शारदा सहित विभिन्न प्रखंडों के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक में आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
Tags
जमशेदपुर
Comments