ब्रह्मर्षि विकास मंच की केंद्रीय कमेटी का विस्तार, नए पदाधिकारियों का भव्य स्वागत


जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर की केंद्रीय कमेटी के विस्तार एवं स्वागत समारोह का आयोजन गुरुवार को कदमा स्थित बघापि भवन में किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों की बड़ी उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण किया गया 

उपस्थित सदस्यों ने महान समाज सुधारक और किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना मंच की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि संगठन के विस्तार के माध्यम से समाज के अधिक लोगों को नेतृत्व की जिम्मेदारी देकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा।

बैठक के दौरान मुख्य संरक्षक विकास सिंह ने केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटियों की भूमिका, उनके दायित्वों और संगठनात्मक संरचना की विस्तृत जानकारी दी। वहीं राज किशोर सिंह ने स्वामी सहजानंद सरस्वती सहित समाज के महापुरुषों के त्याग, संघर्ष और योगदान पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।अनिल ठाकुर ने समाज और संगठन की आवश्यकता पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सामाजिक एकजुटता और संगठनात्मक शक्ति के माध्यम से ही समाज का सर्वांगीण विकास संभव है। उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और युवाओं की भागीदारी को बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के महत्वपूर्ण चरण में महासचिव जय कुमार ने संगठन में अनुशासन, समय की पाबंदी और जिम्मेदारियों के महत्व पर चर्चा करते हुए नवगठित केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की घोषणा की। घोषणा के बाद उपस्थित सदस्यों ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।नवगठित केंद्रीय कमेटी में सत्येन्द्र कुमार को अध्यक्ष, जय कुमार को महासचिव तथा श्रीनिवास कुमार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा पवन कुमार सिंह, परशुराम सिंह, उमानाथ सिंह, सरोज चौधरी, सतीश कुमार, विजय कुमार सिंह एवं आमोद कुमार को उपाध्यक्ष बनाया गया। सचिव पद पर मनोज कुमार गुणी, भास्कर, कौशल जी, राकेश कुमारी मास्टर, राकेश कुमार सिंह, शशिभूषण शर्मा और अशोक मिश्रा को जिम्मेदारी दी गई।मधुकर को संगठन का प्रवक्ता, विनोद शुक्ला को मीडिया प्रभारी, सूरज कुमार को सोशल मीडिया प्रभारी तथा नीरज कुमार को सह सोशल मीडिया प्रभारी एवं सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं राजनीतिक, प्रेस और विधिक सलाहकारों की भी घोषणा की गई, जिनमें समाज के कई वरिष्ठ एवं अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया।बैठक में केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक संगठन की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।कार्यक्रम के अंत में भूषण जी ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।बैठक में आर.पी. सिंह, उपेन्द्र शर्मा, रामन जी, अशोक जी, बब्लू राम, अमित गोपाल, शशांक, विष्णु सहित केंद्रीय एवं क्षेत्रीय कमेटी के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा भविष्य में संगठन के और विस्तार की संभावना भी व्यक्त की गई।

Comments

और नया पुराने