पुणे/जमशेदपुर: भारत भारती के पंचम राष्ट्रीय अधिवेशन के अंतिम दिन पुणे में झारखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय पत्राले ने देशभर से आए लगभग 400 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नई टीम के नामों की घोषणा की।नई कार्यकारिणी में ब्रिगेडियर बी. जी. पाठक (अवकाश प्राप्त) को मार्गदर्शक बनाया गया है। वहीं अनिरुद्ध सिंह को प्रदेश अध्यक्ष, मदन सिंह को कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार सिंह (जमशेदपुर) को प्रदेश सचिव तथा राजीव रंजन को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।संगठन ने बताया कि आने वाले दिनों में झारखंड के प्रत्येक जिले में भारत भारती की संगठनात्मक इकाइयों का विस्तार किया जाएगा। भारत भारती का उद्देश्य राज्य में रहने वाले विभिन्न प्रदेशों के लोगों को उनकी जाति, भाषा, वेशभूषा, खान-पान और संस्कृति का सम्मान करते हुए एक मंच पर जोड़ना है।संगठन का कहना है कि आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत कर "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य किया जाएगा।
Tags
जमशेदपुर
Comments