जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में ग्वाला बस्ती सामुदायिक भवन, टेल्को में आयोजित सात दिवसीय बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन किया गया। समापन समारोह में बच्चों ने योग, प्राणायाम और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ महिला पतंजलि की जिला प्रभारी गौरीकर, संवाद प्रभारी प्रेमलता, सोशल मीडिया प्रभारी इराक्षी शामल एवं शिविर प्रभारी संगीता शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इसके बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रोटोकॉल के अनुसार बच्चों को योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया।शिविर में मुख्य योग शिक्षिका श्रावणी राव एवं शिवली पात्रो के साथ सहयोगी शिक्षिकाओं संगीता शर्मा, सोना देवी, मीना सिंह, संध्या सिंह, पप्पी शर्मा और कमला देवी ने बच्चों को योग एवं संस्कार शिक्षा का प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में नियमित साधिका दिलवसो देवी, गेंदी बाई, मंजू देवी, निधि देवी और प्यारी देवी का भी विशेष योगदान रहा।सात दिनों तक चले इस शिविर में 55 बच्चों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।
बच्चों के बीच योग प्रतियोगिता और ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ एवं सांत्वना पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। समापन समारोह में बच्चों और अभिभावकों ने इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन की मांग की।
Tags
जमशेदपुर
Comments