रामदेव बगान फायरिंग कांड का खुलासा, गोलीकांड में शामिल आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल और कारतूस बरामद


जमशेदपुर। गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान में हुए गोलीकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक खोखा भी बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार 14 जून 2026 की रात करीब 11:30 बजे रामदेव बगान में हुई गोलीबारी की घटना में दीपक कुमार झा (29 वर्ष), पिता धीरेन्द्र कुमार झा, निवासी टाटा लाइन, सिदगोड़ा, घायल हो गए थे। इस मामले में गोलमुरी थाना कांड संख्या 71/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 352 एवं आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।घटना के उद्भेदन के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर टीम ने 20 जून 2026 को मामले में संलिप्त आरोपी शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी शुभम कुमार, उपेन्द्र कुमार साह का पुत्र है और टाटा लाइन, देवुन बगान, गोलमुरी का निवासी है। 
उसका स्थायी पता बिहार के सिवान जिले के सराय थाना क्षेत्र स्थित माहपुर गांव बताया गया है।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक लोडेड पिस्टल, जिसमें एक जिंदा गोली मौजूद थी, तथा एक खोखा बरामद किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को 21 जून 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।बरामद सामान:- एक लोडेड पिस्टल- एक जिंदा गोली- एक खोखाइस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक (नगर) संजीव कुमार, गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन, सहायक अवर निरीक्षक रवि होनहागा, राज रौशन सिन्हा, रफीक आलम तथा गोलमुरी थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।पुलिस मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है और घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Comments

और नया पुराने