जमशेदपुर: परसुडीह करनडीह फाटक स्थित लाइन टोला में कई महीनों से जाम नाली के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा था। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन सहित विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो गई थी, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध का माहौल बना हुआ था।स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मलिक ने पहल करते हुए अपने निजी खर्च पर जाम नाली की सफाई कराई। सफाई कार्य पूरा होने के बाद नाली का पानी सुचारू रूप से बहने लगा, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली।इस अवसर पर पूर्णिमा मलिक ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं तथा जनहित से जुड़े हर मुद्दे को गंभीरता से उठाती रहेंगी।
वहीं, सेवा ही लक्ष्य के अध्यक्ष मानिक मलिक ने कहा कि जनसेवा ही उनका संकल्प है। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। पूर्णिमा मलिक लगातार क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए कार्य कर रही हैं और आगे भी जनता के हित में सेवा का कार्य जारी रहेगा।सफाई कार्य के बाद स्थानीय लोगों ने पूर्णिमा मलिक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान से उन्हें काफी राहत मिली है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र की अन्य समस्याओं का समाधान इसी तरह किया जाएगा।
Comments