जमशेदपुर: साकची गोलचक्कर पर मंगलवार को परशुराम सेना द्वारा श्रद्धांजलि सभा एवं विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य एवं समर्थक शामिल हुए।सभा में उपस्थित लोगों ने वीर भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें नमन किया। इस दौरान वक्ताओं ने बिहार में हुई घटना को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की तथा मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।परशुराम सेना के सदस्यों ने बिहार पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन करते हुए अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और सच्चाई जनता के सामने लाई जानी चाहिए।श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने भरत भूषण तिवारी के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
Tags
jamshedpur
Comments