अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज ने किया सामूहिक योगाभ्यास, ‘योग करें, रोज करें’ का लिया संकल्प


जमशेदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमशेदपुर विश्वकर्मा समाज द्वारा अपने केंद्रीय कार्यालय सभागार में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की केंद्रीय समिति, क्षेत्रीय समिति, महिला समिति, युवा साथियों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।योग शिक्षिका संगीता शर्मा एवं अशोक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस योग सत्र में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। साथ ही योग के महत्व एवं इसके स्वास्थ्य संबंधी लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यदि स्वस्थ जीवन जीना है और डॉक्टरों व दवाइयों पर निर्भरता कम करनी है, तो योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। उन्होंने नियमित योगाभ्यास को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाने तथा समाज में योग और सात्विक जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी ने एक स्वर में "योग करें, रोज करें" का नारा लगाकर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।योगाभ्यास के उपरांत सभी साधकों ने सत्तू के शरबत का आनंद लिया। साथ ही यह घोषणा की गई कि प्रत्येक रविवार को सुबह 6 बजे से समाज के सभागार में नियमित योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।उत्साह, ऊर्जा और सकारात्मक वातावरण के बीच कार्यक्रम का समापन हुआ।

Comments

और नया पुराने