मुसाबनी:- झारखंड आंदोलनकारी सह झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के सलाहकार मुसाबनी प्रखंड अंतर्गत कोडाशोल गाँव के बिंदु सोरेन की धर्मपत्नी स्व. कानदरी सोरेन के श्राद्धकर्म (भाड़ान) में सोमवार को संघ के सदस्यों ने शामिल होकर शोक संतप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया।
विगत छह माह पूर्व हुए उनके निधन के बाद आज पूर्ण सामाजिक रीति-रिवाज और परंपरा के साथ यह श्राद्धकर्म संपन्न हुआ।दुःख की घड़ी में साथ खड़े रहने का लिया संकल्पइस दौरान झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के सदस्यों ने स्व. कानदरी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
संघ के प्रतिनिधियों ने दुःख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही और हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।कार्यक्रम में इनकी रही प्रमुख उपस्थितिइस सामाजिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंडी भाषा भाषी मूलनिवासी संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष संजय बेहरा, संरक्षक सह झारखंड आंदोलनकारी सुराई बास्के, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष आनन्द हेम्ब्रम समेत संघ के अन्य गणमान्य सदस्य और परिवार के सभी परिजन उपस्थित रहे।
Tags
मुसाबनी
Comments