IMF दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी का जलवा, 15 पदक जीतकर बढ़ाया झारखंड का मान, स्पीड और लीड दोनों स्पर्धाओं में खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 3 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक पर किया कब्जा


जमशेदपुर, 29 जून: टीएसएएफ (TSAF) क्लाइंबिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने नई दिल्ली में आयोजित इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन (IMF) दिल्ली स्पीड एंड लीड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 15 पदक जीतकर झारखंड और जमशेदपुर का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने स्पीड और लीड दोनों स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।स्पीड इवेंट में टीएसएएफ के खिलाड़ियों ने कुल 7 पदक अपने नाम किए,

 जिनमें 1 स्वर्ण, 3 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। U-15 बॉयज वर्ग में देबाशीष महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं नीरज महतो (U-13 बॉयज), सुनील महतो (U-15 बॉयज) और संगीता तियु (U-17 गर्ल्स) ने रजत पदक हासिल किए। मनीषा हांसदा (U-13 गर्ल्स), शंकर सिंह कुंतिया (U-15 बॉयज) और साहिल कुमार दास (U-17 बॉयज) ने कांस्य पदक जीतकर अकादमी की झोली में सफलता जोड़ी।लीड इवेंट में भी टीएसएएफ के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। U-17 गर्ल्स वर्ग में नंदिनी सिंह और ओपन विमेंस वर्ग में अनीशा वर्मा ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। देबाशीष महतो (U-15 बॉयज), संगीता तियु (U-17 गर्ल्स) और अमन वर्मा (ओपन मेन्स) ने रजत पदक जीते। वहीं सागर पात्रो (U-15 बॉयज), मनीषा हांसदा (U-15 गर्ल्स) और सुकू सिंह (U-17 बॉयज) ने कांस्य पदक हासिल किए।

दोनों स्पर्धाओं को मिलाकर टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी ने कुल 15 पदक जीते, जिनमें 3 स्वर्ण, 6 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। यह उपलब्धि खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के साथ-साथ कोचिंग टीम के उत्कृष्ट मार्गदर्शन का परिणाम है।प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ कोच कुमार गौरव और तालीम अंसारी मौजूद रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों का मार्गदर्शन और उत्साहवर्धन किया।

टीएसएएफ क्लाइंबिंग अकादमी अपने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट पार्टनर JCAPCPL के सहयोग से लगातार युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तैयारी उपलब्ध करा रही है। संस्था का उद्देश्य ग्रासरूट से लेकर हाई-परफॉर्मेंस क्लाइंबिंग तक मजबूत खेल इकोसिस्टम विकसित करना है, जिसका परिणाम खिलाड़ियों की इस उल्लेखनीय सफलता के रूप में सामने आया है।

Comments

और नया पुराने