अवैध पिस्टल, जिंदा गोली और चापड़ बरामदगी मामले में फरार दो आरोपी गिरफ्तार, 7 महीने बाद भेजे गए न्यायिक हिरासत


जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने अवैध हथियार बरामदगी के पुराने मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।पुलिस के अनुसार, बागबेड़ा थाना कांड संख्या 127/2025 (दिनांक 15 दिसंबर 2025) में एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा गोली और एक चापड़ बरामद किया गया था। 

इस मामले में आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।घटना के समय तीन आरोपी मो. वाजिद, मो. राज और मो. समीर को गिरफ्तार कर 15 दिसंबर 2025 को ही न्यायिक हिरासत भेज दिया गया था। जबकि दो आरोपी मो. दिलशान (19 वर्ष) और मो. तोहिद (19 वर्ष) फरार चल रहे थे।

पुलिस ने दोनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपी परसुडीह थाना क्षेत्र के गद्दीवान पट्टी, किटाडीह के रहने वाले हैं।पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने बताया कि मामले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही कांड में नामजद सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है।

Comments

और नया पुराने