जमशेदपुर बंद के समर्थन में भाजपा सुंदरनगर मंडल का विशाल मशाल जुलूस, सुबोध झा ने जनता से बंद सफल बनाने की अपील की


जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और कानून-व्यवस्था के विरोध में प्रस्तावित 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद के समर्थन में गुरुवार को भाजपा सुंदरनगर मंडल की ओर से विशाल मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष अमित मिश्रा के नेतृत्व में निकले इस जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं और स्थानीय नागरिक शामिल हुए।मशाल जुलूस सुंदरनगर क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुंदरनगर चौक पहुंचा, 

जहां सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए सुंदरनगर मंडल के प्रभारी सुबोध झा ने कहा कि शुक्रवार, 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि दवा दुकानों और एंबुलेंस जैसी आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और भाजपा द्वारा आहूत बंद को सफल बनाएं।कार्यक्रम में प्रदीप मुखर्जी, बी.के. सिंह, सोमनाथ चक्रवर्ती, भारती, संगीता, विकास सिंह, अजय कुमार सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा की सदस्याएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Comments

और नया पुराने