132 केवी हाईटेंशन टावर पर चढ़ी युवती, धालभूमगढ़ में मची अफरा-तफरी

धालभूमगढ़ (पूर्वी सिंहभूम): प्रखंड के नूतनगढ़ पंचायत अंतर्गत घोषणा गांव के समीप शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक 132 केवी हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गई।घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए धालभूमगढ़ थाना प्रभारी पुलिस बल और एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।प्रशासन की प्राथमिकता युवती को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाए बिना सुरक्षित नीचे उतारना है। इसके लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन लगातार प्रयास कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया। पुलिस का कहना है कि युवती के सुरक्षित नीचे आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि प्रशासन और ग्रामीण युवती की सुरक्षित वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

Comments

और नया पुराने