साकची के अशोका होटल में रसोइये की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


जमशेदपुर: साकची स्थित अशोका होटल में कार्यरत एक रसोइये की शनिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्शीपाड़ा निवासी 36 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से होटल में बतौर कुक कार्यरत था।जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह होटल के कर्मचारियों ने अप्पू प्रमाणिक को होटल के बाथरूम में अचेत अवस्था में पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल होटल प्रबंधन और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अप्पू प्रमाणिक पिछले कुछ महीनों से पीलिया की बीमारी से पीड़ित था और उसका इलाज भी चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि बीमारी के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई होगी। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद होटल कर्मचारियों और मृतक के परिचितों में शोक का माहौल है।

Comments

और नया पुराने