चाईबासा के खेरमनी में भीषण सड़क हादसा, डंपर चालक की मौत, ट्रक चालक फरार


चाईबासा: टाटा-चाईबासा मार्ग स्थित खेरमनी के पास शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक डंपर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुर्घटना में शामिल ट्रक का चालक घटनास्थल से फरार हो गया। उसका अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक और डंपर के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिससे डंपर के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। हादसे के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा।

पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Comments

और नया पुराने