जमशेदपुर: वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार शनिवार, 30 मई 2026 को पूर्वी सिंहभूम जिले के विभिन्न शहरी थाना क्षेत्रों में अड्डेबाजी करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी एवं सत्यापन अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान जिले के कुल 49 चिन्हित स्थानों पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई की, जिसमें 172 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
वहीं यातायात नियमों के उल्लंघन के मामले में 03 वाहनों का चालान भी काटा गया।जमशेदपुर पुलिस ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ऐसे अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल स्थानीय थाना या पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।इस अभियान को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध नियंत्रण और सार्वजनिक सुरक्षा के लिए आगे भी इसी प्रकार की विशेष कार्रवाई जारी रहेगी।
Comments