टेल्को में हथियार दिखाकर घर पर जबरन कब्जे और वाहन छीनने का आरोप, 25 दिन बाद एसपी से लगाई न्याय की गुहार


जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र के प्रकाश नगर निवासी प्रभात चौबे ने कुछ लोगों पर हथियार के बल पर घर में जबरन कब्जा करने, वाहन छीनने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के करीब 25 दिन बाद पीड़ित ने पूर्वी सिंहभूम के एसपी को लिखित शिकायत सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता प्रभात चौबे ने आरोप लगाया है कि 30 अप्रैल 2026 को सरबजीत सिंह उर्फ राजू, प्रीतपाल सिंह उर्फ सोनू, नवदीप सिंह उर्फ नबी और उनके सहयोगी बालमुकुंद सिंह जबरन उनके घर पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर घर में ताला जड़ दिया और कुछ कागजात पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए।

पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उनकी महिंद्रा XUV300 कार और स्कूटी भी जबरन छीन ली। उन्होंने कहा कि वह पहले सरबजीत सिंह के यहां सुपरवाइजर का काम करते थे। इसी दौरान आकाश कुमार सिंह नामक व्यक्ति द्वारा 38 लाख रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया, जिसके बाद उन पर पैसे दिलाने का दबाव बनाया जाने लगा।

प्रभात चौबे का कहना है कि उक्त पैसों के लेन-देन से उनका कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं है और न ही किसी प्रकार का लिखित दस्तावेज मौजूद है। इसके बावजूद उन्हें और उनके पिता को लगातार धमकियां दी जा रही हैं। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आपराधिक तत्वों से संबंध रखते हैं।

पीड़ित ने कहा कि भय के कारण वह और उनके पिता दूसरे के घर में रहने को मजबूर हैं, जबकि उनका सारा सामान बंद घर में पड़ा हुआ है। उन्होंने प्रशासन से घर का ताला खुलवाने, वाहन वापस दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की

Comments

और नया पुराने