जुगसलाई के मिल्लत नगर में फायरिंग, दुकानदार से मारपीट का आरोप, चली दो राउंड गोली


जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र के मिल्लत नगर स्थित इम्तियाज राशन जनरल स्टोर में रविवार शाम फायरिंग और मारपीट की घटना से इलाके में दहशत फैल गई। आरोप है कि मोहल्ले के रहने वाले राज बच्चा और उसके सहयोगी ने विवाद के दौरान दो राउंड हवाई फायरिंग की और दुकानदार के साथ मारपीट की।132 रुपये के सामान को लेकर शुरू हुआ विवादमिली जानकारी के अनुसार, राज बच्चा ने अपने परिचित आतिफ को इम्तियाज राशन जनरल स्टोर से सामान लेने भेजा था। आतिफ ने दुकान से 132 रुपये का सामान लिया। जब दुकानदार इम्तियाज ने सामान का बिल देकर राज बच्चा से भुगतान लेने की बात कही, तो इस बात को लेकर विवाद शुरू हो गया।दुकान पहुंचकर की फायरिंग और मारपीटआरोप है कि कुछ देर बाद राज बच्चा स्वयं दुकान पर पहुंचा और गुस्से में आकर दो राउंड हवाई फायरिंग कर दी। इसके बाद उसने दुकानदार इम्तियाज के साथ मारपीट की। घटना के दौरान दुकान का शटर भी बंद कर दिया गया, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।इलाके में फैली दहशतफायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना शाम करीब 7:45 बजे की है। सूचना मिलने पर जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से दो खोखा बरामद किए जाने की भी जानकारी है।पुलिस कर रही जांचपुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि स्थानीय लोगों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।नोट: आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Comments

और नया पुराने