जमशेदपुर में आदिवासी समाज का उग्र विरोध प्रदर्शनअमित शाह, चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन

जमशेदपुर :जमशेदपुर के साकची स्थित बिरसा चौक में गुरुवार को समस्त आदिवासी समाज की ओर से जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी का पुतला दहन कर नाराजगी जताई गई।बताया गया कि 24 मई 2026 को दिल्ली में आयोजित जनजाति संस्कृति समागम कार्यक्रम में आदिवासियों को “हिन्दू” एवं “वनवासी” कहे जाने के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

 आदिवासी संगठनों का कहना है कि आदिवासी समाज की अपनी अलग पहचान, संस्कृति, परंपरा और धार्मिक आस्था है, जिसे कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस द्वारा आदिवासी समाज की सरना धर्म कोड की मांग को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। साथ ही आदिवासी पहचान और संस्कृति को समाप्त करने की साजिश किए जाने का भी आरोप लगाया गया।विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने “हम आदिवासी हैं, वनवासी नहीं” तथा “सरना धर्म, आदिवासी पहचान और संस्कृति का सम्मान करो” जैसे नारे लगाए। प्रदर्शन स्थल पर काफी संख्या में आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे और अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।कार्यक्रम में मांझी परगाना महाल के दुर्गा चरण मुर्मू, दिनकर कच्छप, बानरा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और आदिवासी समाज के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Comments

और नया पुराने