फिरोजाबाद: शिकोहाबाद में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी विराज उर्फ जितेंद्र को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के दौरान हुई मुठभेड़ में उसके दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।बताया जा रहा है कि आरोपी ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को सड़क पर पटक-पटककर मौत के घाट उतार दिया था। इस घटना से क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।पुलिस के मुताबिक, आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने भागने और पुलिस पर हमला करने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और कारतूस भी बरामद किए गए हैं।फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है तथा मासूम बच्चे की मौत पर लोगों में गहरा दुख और आक्रोश है।
फिरोजाबाद में डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार
byAvinash Sharma
-
0
Comments