जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जुबली पार्क के सामने गोलचक्कर के पास बुधवार सुबह करीब 9 बजे दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के मौत की सूचना नहीं है, लेकिन दोनों कारों में सवार लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार लगभग 500 मीटर तक घसीटते हुए चली गई। हादसे के दौरान कारों में लगे एयरबैग खुल गए, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हुआ।
दुर्घटना में शामिल एक कार Kia थी, जिसका नंबर JH03761 बताया जा रहा है, जबकि दूसरी कार Brezza थी, जिसका नंबर JH05DH4339 है।
घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Comments