106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स, सुंदरनगर, जमशेदपुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन*


12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून 2026) के अवसर पर 106 वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), सुंदरनगर, जमशेदपुर में भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट श्री राजीव कुमार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ, जिसमें द्वितीय कमान अधिकारी श्री कौशल साधन गिरि, अन्य अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा बड़ी संख्या में जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुरूप विभिन्न योगासनों, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार के योग प्रशिक्षकों द्वारा योग के शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा सभी को नियमित योगाभ्यास अपनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री राजीव कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के मध्य संतुलन स्थापित कर उसे स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

 उन्होंने सभी कार्मिकों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया।इसी अवसर पर Regional CRPF Wives Welfare Association (RCWA), 106 RAF द्वारा भी वाहिनी परिसर में RCWA अध्यक्षा श्रीमती शुभ्रा कांत के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के कार्मिकों के परिवारों, महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए सामूहिक योगाभ्यास किया। इस दौरान परिवारों को योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली तथा पारिवारिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का समापन सामूहिक संकल्प के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर आयोजित योग दिवस कार्यक्रम ने स्वास्थ्य, अनुशासन, सामूहिक सहभागिता एवं पारिवारिक एकता के संदेश को सुदृढ़ करते हुए "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" की भावना को सार्थक रूप से अभिव्यक्त किया।

Comments

और नया पुराने