धालभूमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश


धालभूमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में धालभूमगढ़ मंडल के राजबाड़ी परिसर में शनिवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्री शशांक शेखर दास ने किया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। उपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास करते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि योग भारत की प्राचीन एवं गौरवशाली परंपरा है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और जीवनशैली सुधार का प्रभावी माध्यम बन चुकी है।वक्ताओं ने कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ, मन शांत और जीवन संतुलित रहता है। उन्होंने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने और दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की अपील की।सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में विश्वनाथ बेहरा, प्रदीप महतो, देवानंद सिंह, कांत मांकी, संतोष गायन, प्रशांत महतो, सुमित्र साह, मोहन महतो, बिपलब साव, सुधांशु मानना, गुलशन कुमार, काजल ढल, श्रीवास दीवर, संतु सिंह सोलंकी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने लोगों को स्वास्थ्य, अनुशासन और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ने का संदेश दिया।

Comments

और नया पुराने