मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा ने गिनाईं उपलब्धियां, विकसित भारत के संकल्प को बताया ऐतिहासिक यात्रा


चाईबासा में सांसद अनंत नायक ने रखी केंद्र की उपलब्धियों का लेखा-जोखाचाईबासा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार को चाईबासा सर्किट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रेस वार्ता आयोजित की गई। "प्रगति पत्र पर अग्रसर 12 वर्षों की यात्रा : सशक्त, समृद्ध एवं सुरक्षित भारत" विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम में झारखंड प्रभारी सह क्योझर सांसद अनंत नायक ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को विस्तार से जनता के समक्ष रखा।

सांसद अनंत नायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने कहा कि यह अवधि "राष्ट्र प्रथम" के मंत्र, लोक सेवा के संकल्प और अंत्योदय के लक्ष्य को समर्पित रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने तकनीक के माध्यम से आम लोगों को शासन से जोड़ने का कार्य किया है। डिजिटल भुगतान प्रणाली, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था के जरिए करोड़ों लोगों तक योजनाओं का लाभ सीधे पहुंचाया गया है। उन्होंने "विरासत भी, विकास भी" के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के क्षेत्र में भी व्यापक कार्य किए गए हैं।प्रदेश प्रवक्ता जे.बी. तुबिद ने कहा कि जनजातीय समाज के सम्मान, शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की हैं। जनजातीय गौरव दिवस, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, छात्रवृत्ति योजनाएं, कौशल विकास कार्यक्रम और स्वरोजगार योजनाओं के माध्यम से आदिवासी युवाओं को आगे बढ़ने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।


 उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, जल जीवन मिशन, किसान कल्याण योजनाएं, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि झारखंड में राज्य सरकार केंद्र की योजनाओं को अपेक्षित गति से लागू नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार बनने से विकास योजनाओं का लाभ अधिक प्रभावी ढंग से आम लोगों तक पहुंच सकेगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री बड़कुँवर गागराई, पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, भाजपा जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडेय और सतीश पुरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सांसद अनंत नायक ने चाईबासा कैफेटेरिया परिसर में "एक वृक्ष माँ के नाम" अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।इस मौके पर जिला महामंत्री चंदन झा, भूषण पाट पिंगुवा, जिला उपाध्यक्ष चंद्र मोहन तिऊ, सनी पासवान, अमरेश प्रधान, रूपा दास, राजश्री बांद्रा, रमेश खिरवाल, राकेश पोद्दार, प्रताप कटियार महतो, मृदुला निषाद, बिरजू रजक, लिलटु यादव, हेमंत केसरी, पंकज खिरवाल, अनंत सायनम, हर्ष रवानी, पिंटू प्रसाद, जय किशन बिरुली, नीरेश देवगम, मनोज आजाद समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।टैग: #BJP #NarendraModi #12YearsOfModiGovernment #Chaibasa #AnantNayak #Jharkhand #ViksitBharat #NewsTimesJharkhand

Comments

और नया पुराने